Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से बढ़ेगी सर्दी, सर्द हवा के कारण 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है तापमान

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

आनन्द यादव/ जयपुर। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से लेकर मैदानी इलाकों को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यह विक्षोभ 7 से 8 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय और उत्तरी मैदानी इलाकों (Western Himalayas and Northern Plains) से टकराएगा। इसके असर की वजह से शीतलहर चलेगी और कोहरे का असर भी बढ़ेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 दिसंबर से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ सकता है। क्योंकि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम होने के बाद अब उत्तरी सर्द हवाएं चलेंगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने के साथ ही सर्द हवा चलने की भी संभावना बनी हुई है।


यह भी देखें


आज तापमान में आ सकती है गिरावट

राजस्थान में इसी सप्ताह मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट (Latest updates from weather department) के अनुसार 7 से 8 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय और उत्तरी मैदानों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पहाड़ों पर तेज बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर चलेगी। इसके अलावा मैदानों में घने कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया, लेकिन आज ठंडी हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में आर्द्रता की मात्रा 20 से 60 प्रतिशत दर्ज की गई है।


भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया
राज्य में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहरों का हाल
अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 13.5 रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 14 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.9 व न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा।


यह भी पढ़ें

  1. देवेंद्र फडणवीस बोले- एक हैं तो सेफ हैं; एकनाथ शिंदे-अजित पवार बनेंगे उपमुख्यमंत्री
  2. बैंकों से गायब हुई 10, 20 और 50 के नोटों की गड्डियां, बाजारों में ले रहे मनमाने दाम, जानें क्या कहती है RBI Guideline
Exit mobile version