Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का धौलपुर, पारा 42 डिग्री, आज से फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather

जयपुर। प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का धौलपुर बीते 24 घंटों में देश का सबसे गर्म इलाका रहा। हालांकि आज से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।


यह भी देखें


भीषण गर्मी से आमजन बेहाल
राजस्थान में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आमजन बेहाल हो गए हैं। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटों में धौलपुर का तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि, इससे पहले मार्च 2022 में तापमान इससे भी अधिक था, जब 18 मार्च को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड नहीं तोड़े हैं। वर्तमान में महसूस की जा रही भीषण गर्मी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 27 और 28 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जयपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।


बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों का तापमान
अजमेर में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री, भीलवाड़ा में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, अलवर में अधिकतम 39.5 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री, पिलानी में अधिकतम 39.7 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा। इसी तरह, सीकर में अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री, कोटा में अधिकतम 38.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 40.5 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री, बाड़मेर में अधिकतम 38.8 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री, जबकि जैसलमेर में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें

  1. सांगा पर ‘संग्राम’ का सच: मुगल बादशाह को भारत आने का मिला था न्योता? जानें क्या कहते हैं इतिहासकार
  2.  पूर्व मंत्री पर MLA हंसराज ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘सगे 6 भाइयों के नाम जारी करवाए पट्टे’
Exit mobile version