Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Jaipur News: पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कमिश्नर समेत छह अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Police Constable Arrested

Police Constable Arrested

जयपुर। पुलिस के उच्च अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द बोलकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पुलिस कमिश्नर समेत छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।


यह भी देखें


पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत टिप्पणी की

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलने वाले पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को विधायकपुरी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मार्च को एक वीडियो पोस्ट कर छह पुलिस अधिकारियों सहित एक निजी व्यक्ति के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। इस पर हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।


कांस्टेबल सुरेन्द्र घटना के बाद सस्पेंड
सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम चौधरी ने बताया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बीस अधिकारियों को अपशब्द कहे थे। हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र को घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।


पूर्व में भी इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आई
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुलिस कांस्टेबल से पूछताछ की गई तो उसने नशे में होना कारण बताया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पुलिस कांस्टेबल ने इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्यों किए। आखिर वह किस बात को लेकर ऐसा बोल रहा था, इस पर जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें

  1.  ‘अब अंग्रेजी नहीं बल्कि भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाएंगे राजस्थान दिवस’
  2. प्रदेश के एक हजार गांवों के लिए बन रहा है अनूठा बर्तन बैंक, हर पंचायत को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये
Exit mobile version